नवलय – नवांकुर गरबा

शारदेय नवरात्रि के समय भोपाल में छोटे बड़े कई गरबा उत्सवों का आयोजन होता है परन्तु इन आयोजनों की भीड़ से एकदम अलग नवलय एवं नवाॅंकुर द्वारा आयोजित गरबा उत्सव है जो वर्ष 2004 से निरन्तर आयोजित किया जा रहा है, और निम्न विशेषताऐं इसे अन्य गरबा उत्सवों से अलग पहचान दिलाती हैं:-
  •  आयोजन में दर्शकों का प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क होता है।
  •  मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिये 26 दिन का गरबा प्रशिक्षण नाममात्र के शुल्क पर दिया जाता है।
  •  आयोजन में किसी भी प्रकार के फिल्मी गीत या उनपर आधारित भजनों को स्थान नहीं दिया जाता।
  •  आयोजन में गरबा करने वाले प्रतिभागी पूर्णतः देशी पारम्परिक वेशभूषा में गरबा करते है।
  •  गरबा प्रक्षिक्षण देने हेतु अहमदाबाद के प्रसिद्ध, स्टेप अप डान्स अकादमी के प्रक्षिक्षकों का दल भोपाल में एक माह से अधिक समय तक रहता है।
  •  कार्यक्रम में संगीत हेतु भोपाल के प्रसिद्ध नवाॅंकुर ग्रुप का आर्केस्टा होता है।
  •  आर्थिक आवश्यकता होते हुऐ भी संस्था के द्वारा सिगरेट, बीड़ी, पानमसाला, अल्कोहलयुक्त पेय एवं कोल्ड ड्रिंक्स के विज्ञापन स्वीकार नहीं किये जाते। इससे अलग उपस्थित जनसमूह को इन व्यसनों से दूर रहने का सन्देश भी दिया जाता है।
अभी तक 19 आयोजन किये जा चुके हैं।
कुल मिलाकर देवी माॅं की आराधना के गरबा के स्वरूप को उसी रूप में समाज के सामने प्रस्तुत करने के सार्थक प्रयास का ही नाम है नवरात्रि आनन्दोत्सव।