वंचित वर्ग के बच्चों के सहायतार्थ
विकास की दौड़ में पिछड़ गये, हमारे समाज के कमजोर वर्ग की सहायता कर, उन्हें बराबरी पर लाने का दायित्व, सरकार के साथ, हमारे समाज का भी है, ऐसी नवलय की मान्यता है। इसी मान्यता को ध्यान में रखकर संस्था ने मार्च 2012 से नवलय ज्ञानदान योजना प्रारम्भ की। इस योजना का उद्देश्य, हमारे समाज के वंचित वर्ग के बच्चों की, विद्या अध्ययन/प्रतिभा व बौद्धिक विकास में सहायता कर, उन्हें बराबरी पर लाने के लिये, समाज के सक्षम वर्ग के दायित्व निर्वहन के रूप में है।
अगस्त 2024 तक, जनसहयोग से, उक्त योजना में ( पुस्तकें, स्टेशनरी, गणवेश , शिक्षण शुल्क, व्यक्तित्व विकास शिविर, रोजगार प्रशिक्षण आदि गतिविधियों के लियेे ) रू. 549344 /- व्यय हुआ है:-
उक्त प्रकल्प पर व्यय होने वाली राशि में सहयोग करने के इच्छुक व्यक्ति से कम से कम 1001 रू. की सहयोग राशि ली जाती है उवं अपेक्षा की जाती है कि वह प्रतिवर्ष अपना सहयोग जारी रखे।
इस हेतु दिये गये दान को आयकर धारा 80 के अन्तर्गत भी छूट प्राप्त होती है।
हमें सूचना देते हुऐ, राशि सीधे जमा कराई जा सकती है –
| खाते का नाम | NAVALAYA GYANDAN |
| खाता सं | 3164047076 |
| बैंक का नाम | Central Bank of India, Jail Road, Bhopal |
| IFS code | CBIN 0283134 |
![]() |
राशि जमा करने के पश्यात कृपया ईमेल navalaya@gmail.com या मोबाइल 9425005033 पर वाट्सअप पर अपनी एवं डिपाजिट डिटेल्स भेजे.

