नवलय के दो दशक

स्थापना से मार्च 2020 तक नवलय द्वारा किये गये कार्यक्रम

व्याख्यानमाला

क्र. कार्यक्रम का नाम तिथि
1 भारतीय प्रशासन – दशा एवं दिशा विषय पर – प्रशासनिक दक्षता एवं कार्य संस्कृति, प्रशासन में प्रत्यायोजन एवं विकेंद्रीकरण, 10 फरवरी, 2001
2 लोक शिकायत निवारण एवं सरकार की पारदर्शिता, सूचना-युग एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सरकार को पुनर्भाषित करना 11 फरवरी, 2001
3 प्रशासन के प्रति स्वदेशी भावना – वक्ता थे महामहिम राज्यपाल डॉ. भाई महावीर, डॉ. महेश चंद्र शर्मा (प्रख्यात चिंतक एवं सदस्य राज्य सभा), श्री गोविंदाचार्य (प्रख्यात चिंतक एवं विचारक), श्री के. के. सेठी (पूर्व मुख्य सचिव), श्री एम. एन. बुच (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी), डॉ. पी. बी. शर्मा, (कुलपति, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी वि. वि.), डॉ. हर्षवर्धन तिवारी (पूर्व कुलपति, बरकत उल्ला विश्वविद्यालय), श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी (पूर्व पुलिस महानिरीक्षक), श्री महेश श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार) 12 फरवरी, 2001
4 परिसंवाद – सॉंस्कृतिक राष्ट्रवाद 19 अक्टूबर 2002
5 स्वास्थ्य एवं एड्स जागरूकता शिविर व्याख्यान 19 एवं 20 जून, 2003
6 भारतीय राजनीति पर विभाजन की छाया 23 जून, 2005
7 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर परिचर्चा 24 जून, 2005
8 विषय – ‘‘श्री गुरुजी और आधुनिक भारत’’

अध्यक्षता – श्री अच्चुतानंद मिश्र, कुलपति, माखनलाल चतर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय मुख्यवक्ता – पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन

15 दिसम्बर 2006
9 विषय – ‘‘आर्थिक आयाम-श्री गुरुजी का दिशाबोध’’

मुख्यवक्ता – पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रोफेसर डॉ. मुरली मनोहर जोशी व श्री रामेश्वर मिश्र ‘‘पंकज’’ अध्यक्षता – श्री महेश शर्मा, महानिदेशक मध्यप्रदेश काउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

16 दिसम्बर 2006
10 विषय – “सामाजिक समरसता-श्री गुरुजी का दिशाबोध”

मुख्यवक्ता – डॉ.  सत्यनारायण जटिया अध्यक्षता – श्री सोमपाल शास्त्री उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य योजना मंडल

17 दिसम्बर 2006
11 परिसंवाद – व्यवस्था परिवर्तन 20 जून 2007
12 परिचर्चा – उर्जा संकट मुख्य वक्ता श्री के. एन. गोविन्दाचार्य 23 अगस्त 2008
13 विकास की खोज में शिवगंगा प्रयास, वक्ता श्री राजाराम कटारा, झाबुआ, अध्यक्षता श्री संजीव अग्रवाल, सागर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस 16 जनवरी 2009
14 युवाम युवा सृजन – देश निर्माण पर वक्ता श्री पारस सकलेचा, विधायक रतलाम एवं युवाम संस्था के संस्थापक, अध्यक्षता इंजी. विनय भदौरिया, संचालक इण्डस ड्वेलिंग प्रा. लि. द्वारा . 17 जनवरी 2009
15 आर्थिक चुनौतियॉं एवं संसद में लम्बित वोटरशिप पेंशन प्रस्ताव, वक्ता श्री भरत गॉंधी, दिल्ली, एवं अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखक व इंजीनियर श्री अनिल चावला द्वारा . 18 जनवरी 2009
16 सिंहस्थ 2016 पर कार्यशाला – जागरूकता की दृष्टि से उज्जैन के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा 12 दिसम्बर 2011
17 नवलय व्याख्यानमाला,  विषय – वैश्विक परिदृश्य और देश के समक्ष चुनौतियाँ, मुख्य वक्ता श्री भगवती प्रकाश शर्मा, उदयपुर, अध्यक्षता श्री सुभाष चन्द्र त्रिपाठी 13 जनवरी 2012
18 नवलय व्याख्यानमाला,  विषय – दरकती परिवार व्यवस्था व हमारा संघर्ष, मुख्य वक्ता श्री अनिल माधव दवे, अध्यक्षता डा. मिथलेश खैरा 14 जनवरी 2012
19 नवलय व्याख्यानमाला,  विषय – वर्तमान भारतीय समाज और राजनीतिक परिदृश्य मुख्य वक्ता डॉ. वेदप्रताप वैदिक, अध्यक्षता प्रो. पी.के. मिश्रा 15 जनवरी 2012
20 नवलय व्याख्यान – विषय : पूर्वोत्तर को जानें – मुख्य वक्ता श्री रमेश शिलेदार, नागपुर, अध्यक्षता राज्यसभा सॉंसद श्री रघुनन्दन शर्मा ने की। 09 सितम्बर 2012
21 बैंकिंग लेनदेन कर पर संविमर्श का आयोजन किया गया जिसमें डा. अनिल वोकील, पुणे व मृगेन्द्र सिंह ने विषय की प्रस्तुति दी। 24 जनवरी 2014
22 जिज्ञासा समाधान समारोह, अन्य संस्थाओं के साथ संयुक्त रूप से आयोजित हुआ जिसमें प्रख्यात प्रबंधन गुरू श्री पं. विजय शंकर मेहता का उद्बोधन हुआ। 11 से 13 दिसम्बर 2015

नवलय विमर्श

क्र. विषय तिथि
1 भारत में समूहों, जाति और पंथों में बढ़ती असंवेदनशीलता 30 अप्रैल 2018
2 मेरा क्या ? मुझे क्या 26 मई 2018
3 स्वेच्छाचारिता – क्या अंकुश संभव 24 जून 2018
4 सोशल मीडिया का मकड़जाल 28 जुलाई 2018
5 चरथभिक्खवे – भिक्षुओ भ्रमण करो 8 सितम्बर 2018
6 सफलता के निशां 2 अक्टूबर 2018
7 पुलवामा के बाद क्या ? 17 फरवरी 2019
8 प्रजातंत्र – हो गई है पीर पर्वत सी…. 5 मई 2019
9 धारा 370 एवं 35 ए – इतिहास की चुभती फांस 5 जून 2019
10 इन्टरनेट और सोशल मीडिया परिपक्वता 20 अक्टूबर 2019
11 न्याय व्यवस्था 21 फरवरी 2020

नवलय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज)

क्र. विद्यालय का नाम तिथि
1 रेणू विद्यापीठ उ.मा. विद्यालय, र्इ 7, अरेरा कालोनी, भोपाल 7 सितम्बर 2018
2 दिल्ली पब्लिक स्कूल, भोपाल 4 अक्टूबर 2018
3 सरस्वती शिशु मन्दिर, शिवाजी नगर भोपाल 10 अपैल 2019
4 सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, मिसरोद 14 नवम्बर 2019

सांस्कृतिक कार्यक्रम

क्र. कार्यक्रम का नाम तिथि
1 वन्दे मातरम की 150 वीं जयन्ति कार्यक्रम 31 दिसम्बर, 1999
2 भारतीय नववर्ष उत्सव – सांध्य सूक्तिपाठ, कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, स्वरूचि भोज 25 मार्च 2001
3 भारतीय नववर्ष उत्सव – 25,000 शुभकामना पत्रों का वितरण 26 मार्च 2001
4 अटलजी की कविताओं का काव्य पाठ 22 मार्च, 2004
5 गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2004 से लगातार जारी
6 नवरात्रि आनन्दोत्सव वर्ष 2004 से लगातार जारी
7 एक शाम जवानों के नाम 24 जनवरी, 2005
8 महापुरूषों की जीवनी पर नाटक, इदं न मम्  रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, भोपाल 24 से 27 दिसम्बर 2006
9 भारतीय नववर्ष उत्सव के तहत योग एवं सूर्य नमस्कार का आयोजन 7 अप्रैल 2008
10 भजन संध्या – श्री रामानुजम व साथी, बेंगलुरू 7 अप्रैल 2008
11 नृत्य नाटिका – झॉंसी की रानी निदेशिका डा. लता सिंह मुन्शी 8 अप्रैल 2008
12 बनारस घराने की विदुषी सविता देवी ( प्रख्यात गायिका सिद्धेश्वरी देवी की शिष्या व सुपुत्री ) का गायन 9 अप्रैल 2008
13 भारतीय नववर्ष उत्सव के अन्तर्गत योग एवं सूर्य नमस्कार 27 मार्च 2009
14 भजन संध्या श्री गौतम ढबीर व साथी बड़ोदरा द्वारा 27 मार्च 2009
15 गीत रामायण  श्री अभय माणके एवं डा. सुचित्रा हरमलकर व साथी, इन्दौर 28 मार्च 2009
16 शास्त्रीय नृत्य सृष्टि गुप्ता, भोपाल एवं शास्त्रीय संगीत सुश्री कल्पना झोकरकर, इन्दौर द्वारा 29 मार्च 2009
17 सुरमयी शाम द्वारा नवॉंकुर म्युजिकल ग्रुप 15 मार्च 2010
18 भारतीय नववर्ष उत्सव के अन्तर्गत योग एवं सूर्य नमस्कार 16 मार्च 2010
19 भजन संध्या द्वारा ऑर्ट ऑफ लिविंग 16 मार्च 2010
20 नृत्य नाटिका श्री राम महिमा द्वारा 17 मार्च 2010
21 पूर्व उप प्रधान मंत्री माननीय श्री लालकृष्ण आडवाणी पर केन्द्रित प्रतिभा आडवाणी की फिल्म का प्रदर्शन 30 मर्इ, 2010
22 ‘‘मेरा वतन मेरी जान’’ नवांकुर तथा आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 25 जनवरी, 2011
23 मेरा वतन मेरी जान कार्यक्रम के अन्तर्गत देशभक्तिपूर्ण फिल्मी गीतों का कार्यक्रम, नवॉंकुर के साथ संयुक्त रूप से  25 जनवरी 2012
24 भारतीय नववर्ष उत्सव के तहत योग एवं सूर्य नमस्कार एवं तत्पश्चात दूध जलेबी के रसास्वादन का आयोजन 23 मार्च 2012
25 भारतीय नववर्ष उत्सव के तहत “लो फिर याद आ गई” के नाम से सदाबहार फिल्मी गीतों का कार्यक्रम । कार्यक्रम में सलीना सिंह, आई एएस विशेष रूप से उपस्थित थीं। 24 मार्च 2012
26 भारतीय नववर्ष उत्सव के तहत भजन ध्यान एवं योग संध्या, आर्ट ऑफ लिविंग  उदयपुर से पधारे प्रसिद्ध भजनगायक श्री प्रवीण मेहता के संग। मुख्य अतिथि के रूप में श्री बाबूलाल गौर पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री उपस्थित थे। 25 मार्च 2012
27 मेरा वतन मेरी जान कार्यक्रम के अन्तर्गत देशभक्तिपूर्ण फिल्मी गीतों का कार्यक्रम, नवॉंकुर के साथ संयुक्त रूप से 25 जनवरी 2013
28 भारतीय नववर्ष उत्सव के तहत सदाबहार फिल्मी गीतों का कार्यक्रम। कार्यक्रम के अतिथि थे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के महाप्रबंधक श्री उमेश कुमार सिंह, संचालक पेंशन व भविष्य निधि म. प्र., श्री वरूण वर्मा, 9 अप्रैल 2013
29 नृत्य नाटिका – श्रीराम कथा, निदेशिका डा. लता सिंह मुन्शी 11  अप्रैल 2013
30 ‘‘मेरा वतन मेरी जान’’ नवांकुर तथा आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम 25 जनवरी 2014
31 भारतीय नववर्ष उत्सव के अन्तर्गत सृजन 2014 फेस्टिवल ऑफ टेक्निक पेपर एण्ड इन्नोवेशन माडल पर कार्यशाला का आयोजन म. प्र. विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित 31 मार्च 2014 से 2 अप्रैल 2014
32 एक शाम रफी के नाम – नवांकुर के साथ मो. रफी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम 31 जुलार्इ 2014
33 नवलय नृत्य महोत्सव – प्रशिक्षण व सार्वजनिक मंचन मई 2016 से लगातार प्रतिवर्ष
34 एक शाम रफी के नाम – नवांकुर के साथ मो. रफी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम 31 जुलाई 2017
35 मो. रफी नाइट, नवांकुर के सहयोग से मो. रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर सम्पन्न 30 जुलाई 2018
36 मो. रफी नाइट, नवांकुर के सहयोग से मो. रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर सम्पन्न 30 जुलाई 2019

रचनात्मक कार्यक्रम

क्र. कार्यक्रम का नाम तिथि
1 प्रकल्प-सीखो और बढ़ो – राष्ट्रीय ग्रामीण संस्थान परिषद् हैदराबाद के 3 वर्षीय सहयोग से संचालित ग्राम कुटकीपुरा तहसील बैरसिया में। जुलाई 2006 से मार्च 2010 तक
2 स्वैच्छिक संगठनों का सम्मेलन 22 जनवरी 2005
3 स्वास्थ्य ज्ञान परीक्षा वर्ष 2005 से 2007 तक
4 तकनीकी महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा बनाये माडल्स की प्रदर्शनी, सृजन 18 से 20 मार्च 2007
5 बॉंस के आवास निर्माण का प्रशिक्षण 1 मई से 15 जून 2008
6 उद्यमिता जागरूकता शिविर 30 मार्च 2009
7 राष्ट्रीय ग्रामीण संस्थान परिषद् हैदराबाद के साथ क्षेत्रीय संस्थाओ के सम्मेलन का आयोजन 30 जुलाई 2010
8 लघु उद्यमियों व देशज आविष्कारकों की कार्यशाला, भोपाल, 10 सितम्बर 2011
9 भारत विकास संगम अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग – इस वर्ग में देश के 18 प्रदेशों के 66 जिलों से कुल 100 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रख्यात चिंतक व विचारक श्री गोविन्दाचार्य सहित कर्नाटक के सॉंसद श्री वसवराज पाटिल एवं झाबुआ जिले के शिवगंगा प्रकल्प के श्री महेश शर्मा विशेष रूप से पधारे थे। 31 मार्च, 1 अप्रैल 2012
10 नवलय ज्ञानदान प्रकल्प – विकास की दौड़ में पिछड़ गये, हमारे समाज के कमजोर वर्ग की सहायता कर, उन्हें बराबरी पर लाने का दायित्व, सरकार के साथ, हमारे समाज के सक्षम वर्ग का भी है, ऐसी नवलय की मान्यता है। इसी मान्यता को ध्यान में रखकर नवलय ने ऐसे बच्चों के अध्ययन ( पुस्तकें, स्टेशनरी, गणवेश, शिक्षण शुल्क, कोचिंग आदि के रूप में ) के लिये व्यवस्था करने का का कार्य प्रारम्भ किया है। उक्त योजना के अन्तर्गत भोपाल के अलग अलग विद्यालयों, छात्रावासों के विद्यार्थियों की सहायता किये जाने का निश्चय किया गया। प्रकल्प के अन्तर्गत गत 8 वर्ष के दौरान निर्धन बच्चों की फीस, पुस्तकों व प्रशिक्षण के लिये 31 मार्च 2021 तक रू. 4,39,899/. का व्यय किया जा चुका है। मार्च 2012 से लगातार जारी
11 प्रतिभा विकास एवं मनोबल उन्नयन कार्यशाला – नवलय ज्ञानदान के अन्तर्गत 28 अगस्त 2013
12 भारत विकास संगम कार्यशाला – प्रदेश में ग्रामीण विकास में संलग्न स्वैच्छिक संगठनों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 31 अक्टूबर 2014
13 भारतीय नववर्ष उत्सव के अन्तर्गत सृजन 2015 फेस्टिवल ऑफ टेक्निक पेपर एण्ड इन्नोवेशन माडल पर कार्यशाला का आयोजन। इस 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, म. प्र. विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ऑर्ट ऑफ लिविंग एवं नवांकुर भी सहभागी थे। 21 से 23 मार्च 2015
14 विस्थापित वनवासी युवतियों के लिये सिलाई का प्रशिक्षण केन्द्र का प्रारम्भ किया गया ताकि वनवासी युवतियां स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर सकें। 1 दिसम्बर 2015 से 2018 तक
15 नवलय अनुबोध वाचन राज्य सरकार के अभियान ‘पढ़े भोपाल’ के अन्तर्गत बड़ी संख्या में युवाओं ने नवलय अनुबोध के विभिन्न अंकों का पठन किया। स्थान – भेल महाविद्यालय भोपाल 9 अक्टूबर 2018

कला शिविर

क्र. कार्यक्रम का नाम तिथि
1 कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान, मंडला म. प्र. में कला शिविर 3-5 दिसम्बर 2004
2 भारत भवन में चित्र प्रदर्शनी कान्हा किसली 60 चित्रों का प्रदर्शन भारत भवन में 6-20 जनवरी 2005
3 पर्यावरण जागृति हेतु कला शिविर, ‘प्रकृति के साथ साथ’ 10 दिसम्बर 2006
4 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र बनाने की कार्यशाला 23 दिसम्बर 2007
5 प्रदर्शनी – सिपाही बहादुर 6 से 12 अप्रैल 2008
6 कला  शिविर – अहिंसा परमो धर्म: महात्मा गांधी का चित्रांकन 100 कलाकारों द्वारा 28 सितम्बर 2008
7 उठो जागो, पर कला शिविर 96 चित्र, 96 चित्रकार एक विचार के अन्तर्गत 96 चित्रकारों द्वारा चित्रॉंकन –  स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयन्तिवर्ष पर कला शिविर का आयोजन किया। इसके अन्तर्गत हम 2 X 2 फीट के 150 कैनवास जिसका कुल आकार 20 X 30= 600 Sq Ft  था, पर चित्रकारों ने अपनी कल्पना के अनुसार चित्रॉंकन किया। सभी चित्रों को मिलाकर जो एक बड़ा कैनवास बना उसमें स्वामी विवेकानन्द की आकृति के साथ कई चित्र दिखे। प्रदर्शन के उपरान्त सभी कृतियॉं स्वराज संस्थान संचालनालय को सौंप दी गई. इस शिविर में म. प्र. के 150 कलाकारों ने भाग लिया।  9़ व 10 अप्रैल 2013

पुस्तक विमोचन

क्र. कार्यक्रम का नाम तिथि
1 पद्मश्री मुजफफर हुसैन द्वारा लिखित पुस्तक परिवार नियोजन और इस्लाम का विमोचन 16 दिसम्बर 2006
2 नवलय दैनन्दिनी का प्रकाशन व विमोचन 5000 प्रतियां 8 मार्च 2007
3 भ्रष्ट नौकरशाह का सफर, श्री रमेश ताम्बे की पुस्तिका का विमोचन समारोह, अध्यक्षता, श्री कल्याण जैन, पूर्व  सॉंसद व श्रमिक नेता, इन्दौर, मुख्य वक्ता : पद्मश्री मुज़फ्फर हुसैन, प्रख्यात स्तम्भकार, मुम्बर्इ, विमोचनकर्ता : श्री कृष्ण कुमार अस्थाना, वरिष्ठ पत्रकार, इन्दौर, प्रास्ताविक भाषण, प्रो. उदय जैन, अर्थशास्त्री, इन्दौर 25 नवम्बर 2011
4 पुस्तक विमोचन, राष्ट्रभक्त खण्डोबल्लाल के जीवन पर प्रख्यात विचारक श्री श्रीधर पराड़कर के द्वारा लिखित पुस्तक खण्डोबल्लाल का विमोचन रा. स्व. सेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक श्री कुप्प. सी. सुदर्शन, संत श्री उत्तम स्वामी जी, प्रदेश के उच्च शिक्षा, संस्कृति व जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकान्त शर्मा, प्रसिद्ध साहित्यकार व तत्ववेत्ता श्री रामेश्वर मिश्र पंकज, की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री श्री बाबूलाल गौर भी उपस्थित थे। 17 अप्रैल 2012
5 नवलय दैनन्दिनी का प्रकाशन व विमोचन 5000 प्रतियां 9  अप्रैल 2013
6 बैंकिंग लेनदेन कर सम्बन्धी पुस्तक का प्रकाशन लेखक डा. अनिल वोकील, पुणे 24 जनवरी 2014
7

नवलय अनुबोध के 100वें अंक का विमोचन समारोह। कार्यक्रम में प्रख्यात चिंतक व विचारक श्री गोविन्दाचार्य एवं पान्चजन्य, दिल्ली के सम्पादक श्री जगदीश उपासने सम्मिलित हुऐ। भोपाल के सांसद श्री आलोक संजर कार्यक्रम में उपस्थित थे।

11 जून 2016
8 नवलय अनुबोध के 125वें अंक का विमोचन रवीन्द्र भवन भोपाल में नवलय अनुबोध के 125वें अंक का विमोचन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता वि.वि. के कुलपति श्री जगदीश उपासने, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अध्यक्ष व सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के महाप्रबंधक श्री अजय व्यास, वैंक के ही क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेश वर्मा एवं जन अभियान परिषद म.प्र. के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम द्वारा किया गया। 19 जुलाई 2018
9 नवलय अनुबोध के 137वें अंक का विमोचन रवीन्द्र भवन भोपाल में नवलय अनुबोध के 137वें अंक जो कि बैंक राष्टी्रयकरण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रित था का विमोचन माननीय श्री व्ही बालाजी राव, उप आंचलिक प्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया म. प्र., श्री विवेकानन्द सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया भोपाल, एवं श्री अजय महतोले, उपमहाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, कार्पोरेट शाखा भोपाल द्वारा किया गया। 22 जुलाई 2019
10 नवलय अनुबोध के पुरातत्व अंक का विमोचन मानस भवन भोपाल मे दि. 13 मार्च 2020 को नवलय द्वारा प्रकाशित पुरातत्व अंक का विमोचन प्रख्यात पुरातत्वविद् डा. विष्णु हरि वाकणकर के जन्मशताब्दी कार्यक्रम के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात सिने अभिनेता श्री राजीव वर्मा एवं पुरातत्वविद् डा. नारायण व्यास के द्वारा यह कार्य सम्पन्न हुआ। 13 मार्च 2020