निर्देश / Instructions
- गरबा ट्रेनिंग 20 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2026 तक 25 दिनों की होगी।
- मुख्य समारोह 15 से 18 अक्टूबर तक 4 दिन का होगा। इसका स्थान ‘सुभाष खेल मैदान, शक्ति नगर, भेल भोपाल ‘ है।
- गरबा ट्रेनिंग के लिए 3 सेंटर हैं –
(1) अवन्तिका क्लब, ई-7, महावीर नगर (अरेरा कालोनी), भोपाल
(2) गांधी पी.आर. कालेज, दानिश नगर, नर्मदापुरम मार्ग, भोपाल
(3) शक्ति भवन, MPEB office के पास, शक्ति नगर, भेल, भोपाल
ट्रेनिंग के लिए तीनो सेंटर पर एक – एक घंटे के बैच हैं। आपकी सुविधानुसार किसी एक बैच का चयन करें।
सम्पूर्ण ट्रेनिंग (एवं मुख्य समारोह में शामिल होने ) के लिए सहयोग राशि रु. 1,500 है।
पंजीयन की प्रक्रिया इस प्रकार है
1. साथ में दिये गए QR कोड या बैंक ट्रान्सफर से राशि रु 1500 जमा करें
2. जमा किए गए ट्रैंज़ैक्शन का रिफ्रेन्स नंबर नोट करें
3 .ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल में जानकारी भरें
आपके पहचान पत्र की फोटोकोपी के साथ आपकी एक फोटो, गरबा ट्रेनिंग सेंटर में देने पर आपको ट्रेनिंग में प्रवेश मिलेगा।
(राकेश जैन – अध्यक्ष, नवलय )
|
बैंक ट्रान्सफर |
![]() |

